दुर्ग

गुरुद्वारा में वाहेगुरु मंत्र का जाप
28-Apr-2026 3:50 PM
गुरुद्वारा में वाहेगुरु मंत्र का जाप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 28 अप्रैल। 26 अप्रैल को दुर्ग के स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारे में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्त्री सत संग द्वारा वाहेगुरु मंत्र का जाप किया गया, जिसे कॉपी में लिखकर और जप कर कॉपियां गुरुद्वारे में जमा की गई। ऐसी मान्यता है कि वाहेगुरु का नाम एक बार जपने से चारों युगों का फल प्राप्त होता है।

कार्यक्रम को सागर निवासी सरदार गुरमीत सिंह विगत 30 वर्षों से करवाते आ रहे हैं। अब तक लगभग एक अरब 5 करोड़ बाद गुरु मंत्र लिखा व जपा जा चुका है। इस कार्य में 14 शहरों के सिख समाज के लोगों का योगदान प्राप्त है। दुर्ग शहर में पिछले कई वर्षों से स्त्री संगत द्वारा यह कार्य अंजाम दिया जा रहा है। स्त्री सत संग की प्रधान सतनाम कौर विरदी, सुखविंदर कौर, हरमीत कौर, तरविंदर कौर अमरजीत कौर, गुरदीप कौर द्वारा कार्यक्रम को एक सराहनीय ढंग से गुरुद्वारे में आयोजित किया गया, जिसमें की बड़ी संख्या में समाज के लोगों में उपस्थिति दर्ज कराई।


अन्य पोस्ट