दुर्ग

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग
28-Apr-2026 3:56 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 28 अप्रैल। बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग रैली निकालकर कर कलेस्टोरेट पहुंचे, जहां दुर्ग जिला कोसरिया यादव महासभा द्वारा जिला प्रशासन को राष्ट्रपति व प्रधान मंत्री के ज्ञापन सौंपा गया। इसमें उन्होंने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने मांग की।

सम्मान आव्हान अभियान अंतर्गत गौ माता सम्मान दिवस पर निकाली गई। इस रैली में शामिल समाज के लोगों ने कहा कि गौ माता की  कत्ल हो रही है। यह हत्या बंद कर गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित की जाए सडक़ दुर्घटनाओं में भी बड़ी संख्या गौवंश दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं इसके लिए एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं है। गौ माता के लिए पर्याप्त चारा पानी की भी व्यवस्था नहीं है। दुर्ग जिला कोसरिया यादव महासभा द्वारा राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि गौ हत्या बंद हो और गौठन का पूर्ण निर्माण किया जाए और इसमें यादव समाज को महत्व दिया जाए, इसके लिए उचित संसाधान और अनुदान मिले, भारत में गौ हत्या पूरी तरह समाप्त हो व उनकी सुरक्षा व देखरेख के लिए उचित जगह का निर्माण हो।

ज्ञापन सौंपने वालों में दुर्ग जिला कोसरिया यादव महासभा अध्यक्ष  बोधन यादव, रामचंद्र यादव, बारातूराम यादव, शंकर लाल यादव, खिलेश यादव, गुमेंद्र यादव, नरेश यादव, लच्छी राम यादव व चुम्मान यादव और समस्त 17 सर्किलों के अध्यक्ष, हरीश यादव, चंद्रशेखर यादव, चेलाराम यादव, फिरंगी राम यादव, वीरेंद्र यादव, बल्लू राम यादव, भोजराम यादव, तुलसीराम यादव, निरंजन यादव, भरत यादव, गुमेंद्र यादव, ओम यादव, सियाराम यादव, विनोद यादव, वरुण यादव, अरुण यादव, भानु प्रताप यादव, नितेश यादव, प्रीतम यादव, अर्चना यादव, नागेश यादव, संजय यादव, विक्की यादव, डॉ. सुमन यादव, आनंद यादव, बलराम यादव, राजेश यादव, भारत यादव, दिलीप यादव, बंधुराम यादव, मंतराम यादव, भोजराम यादव, केदार यादव, गजानंद यादव, गिरधर यादव, हेमू यादव, हरिनारायण यादव, नंदलाल यादव, शौमित यादव और यादव समाज के अन्य लोगों ने भी इसमें बढ़चढ़ कर भागीदारी दी।


अन्य पोस्ट