बलरामपुर

बलरामपुर के 2 पालिका, 3 नगर पंचायतों में भाजपा का कब्जा
16-Feb-2025 2:58 PM
बलरामपुर के 2 पालिका, 3 नगर पंचायतों में भाजपा का कब्जा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलरामपुर 16 फरवरी।
बलरामपुर के 2 पालिका, 3 नगर पंचायतों में भाजपा विजयी हुई। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के नगर पालिका परिषद बलरामपुर एवं रामानुजगंज तथा नगर पंचायत वाड्रफनगर, राजपुर एवं कुसमी के अध्यक्ष एवं पार्षदों के लिए मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। मतगणना पश्चात् संबंधित क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की गई।

अध्यक्ष-मतगणना में नगर पालिका परिषद बलरामपुर में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी  लोधीराम एक्का बहुमत से विजयी हुए। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद रामानुजगंज में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी रमन अग्रवाल, नगर पंचायत वाड्रफनगर के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी  मानसिंह, नगर पंचायत राजपुर के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी  धरम सिंह तथा नगर पंचायत कुसमी के अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के राजेन्द्र भगत बहुमत से विजयी हुए।

पार्षद-नगर पालिका परिषद् बलरामपुर में वार्ड क्रमांक-1 से भाजपा प्रत्याशी  सेवक राम, वार्ड क्रमांक-2 से कांग्रेस प्रत्याशी  बिरजिनिया केरकेट्टा, वार्ड क्रमांक-3 से भाजपा प्रत्याशी  संदीप एक्का, वार्ड क्रमांक-4 से भाजपा प्रत्याशी  दिलीप सोनी, वार्ड क्रमांक-5 से कांग्रेस प्रत्याशी  रीना मसीह, वार्ड क्रमांक-6 से भाजपा प्रत्याशी  लक्ष्मी गुप्ता, वार्ड क्रमांक-7 से निर्दलीय प्रत्याशी  रिमी चौरसिया, वार्ड क्रमांक-8 से भाजपा प्रत्याशी  योगेश गुप्ता, वार्ड क्रमांक-9 से भाजपा प्रत्याशी  शिवा राम, वार्ड क्रमांक-10 भाजपा प्रत्याशी  प्रवीण गुप्ता, वार्ड क्रमांक-11 से कांग्रेस प्रत्याशी  शकिना परवीन, वार्ड क्रमांक-12 से निर्दलीय प्रत्याशी  अमित गुप्ता, वार्ड क्रमांक-13 से भाजपा प्रत्याशी  सरोज लकड़ा, वार्ड क्रमांक-14 से भाजपा प्रत्याशी  गौतम सिंह तथा वार्ड क्रमांक-15 से भाजपा प्रत्याशी  राकेश सिंह बहुमत से विजयी हुए।

नगर पालिका परिषद रामानुजगंज में वार्ड क्रमांक-1 से भाजपा प्रत्याशी सुमित गुप्ता, वार्ड क्रमांक-2 से भाजपा प्रत्याशी सुरेश दास पुरी, वार्ड क्रमांक-3 से भाजपा प्रत्याशी  अरुण नागवंशी, वार्ड क्रमांक-4 से कांग्रेस प्रत्याशी  प्रतीक सिंह, वार्ड क्रमांक-5 से भाजपा प्रत्याशी  विजय रावत, वार्ड क्रमांक-6 से भाजपा प्रत्याशी  विकास गुप्ता, वार्ड क्रमांक-7 से भाजपा प्रत्याशी  अर्जुन दास, वार्ड क्रमांक-8 से कांग्रेस प्रत्याशी  रूपवंती जायसवाल, वार्ड क्रमांक-9 से भाजपा प्रत्याशी  रमेश गुप्ता, वार्ड क्रमांक-10 भाजपा प्रत्याशी पवन कुमार गुप्ता, वार्ड क्रमांक-11 से भाजपा प्रत्याशी  मनिषी गुप्ता, वार्ड क्रमांक-12 से भाजपा प्रत्याशी शीला जायसवाल, वार्ड क्रमांक-13 से कांग्रेस प्रत्याशी  पुष्पा दशरथ ठाकुर, वार्ड क्रमांक-14 से भाजपा प्रत्याशी  ऊषा गुप्ता तथा वार्ड क्रमांक-15 से भाजपा प्रत्याशी सिद्धांत यादव बहुमत से विजयी हुए।

नगर पंचायत वाड्रफनगर में वार्ड क्रमांक-1 से भाजपा प्रत्याशी  नुजहत अब्दुल अंसारी, वार्ड क्रमांक-2 से भाजपा के प्रत्याशी  हिर्षिकेश यादव, वार्ड क्रमांक-3 से भाजपा प्रत्याशी  शारदा भगत, वार्ड क्रमांक-4 से भाजपा प्रत्याशी  कैनात रूही अब्दुल, वार्ड क्रमांक-5 से भाजपा प्रत्याशी  रामकुमार कुशवाहा, वार्ड क्रमांक-6 से कांग्रेस प्रत्याशी  पूनम सिंह, वार्ड क्रमांक-7 से भाजपा प्रत्याशी  विकास कुमार श्रीवास, वार्ड क्रमांक-8 से कांग्रेस प्रत्याशी  साक्षी हिमांशु जायसवाल, वार्ड क्रमांक-9 से कांग्रेस प्रत्याशी  विकास भारती, वार्ड क्रमांक-10 भाजपा प्रत्याशी  चंदन कुशवाहा, वार्ड क्रमांक-11 से भाजपा प्रत्याशी  चन्द्रावती आयाम, वार्ड क्रमांक-12 से कांग्रेस प्रत्याशी  बसंतलाल धुर्वे, वार्ड क्रमांक-13 से भाजपा प्रत्याशी  पंकज कुमार गुप्ता, वार्ड क्रमांक-14 से कांग्रेस प्रत्याशी  राजेन्द्र कुशवाहा तथा वार्ड क्रमांक-15 से कांग्रेस प्रत्याशी  शिवमंगल आयाम बहुमत से विजयी हुए।

नगर पंचायत राजपुर में वार्ड क्रमांक-1 से निर्दलीय प्रत्याशी  सुंदरसाय पोर्ते, वार्ड क्रमांक-2 से कांग्रेस प्रत्याशी  आरती देवी, वार्ड क्रमांक-3 से भाजपा प्रत्याशी श्री जवाहर लाल पैकरा, वार्ड क्रमांक-4 से भाजपा प्रत्याशी  निर्मला शर्मा, वार्ड क्रमांक-5 से कांग्रेस प्रत्याशी  नेहा चौबे, वार्ड क्रमांक-6 से निर्दलीय प्रत्याशी विश्वास कुमार गुप्ता, वार्ड क्रमांक-7 से भाजपा प्रत्याशी  महेन्द्र कुमार गुप्ता, वार्ड क्रमांक-8 से भाजपा प्रत्याशी  संजय सिंह, वार्ड क्रमांक-9 से निर्दलीय प्रत्याशी  राजन त्रिपाठी, वार्ड क्रमांक-10 भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मंजू बंसल, वार्ड क्रमांक-11 से भाजपा प्रत्याशी  दीप कुमारी पैकरा, वार्ड क्रमांक-12 से भाजपा प्रत्याशी  अंजू भगत, वार्ड क्रमांक-13 से भाजपा प्रत्याशी  सुनील अग्रवाल, वार्ड क्रमांक-14 से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कुमार भारती तथा वार्ड क्रमांक-15 से भाजपा प्रत्याशी भगवती भगत बहुमत से विजयी हुए।

नगर पंचायत कुसमी में वार्ड क्रमांक-1 से भाजपा प्रत्याशी  हिरामनि बाई, वार्ड क्रमांक-2 से भाजपा प्रत्याशी  अजय सिंह, वार्ड क्रमांक-3 से भाजपा प्रत्याशी  अंजू सिन्हा, वार्ड क्रमांक-4 से भाजपा प्रत्याशी  लरंगसाय उरांव, वार्ड क्रमांक-5 से भाजपा प्रत्याशी  पारसनाथ पाल, वार्ड क्रमांक-6 से कांग्रेस प्रत्याशी  अमरनाथ, वार्ड क्रमांक-7 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सकील अंसारी, वार्ड क्रमांक-8 से कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद वाहिद अली, वार्ड क्रमांक-9 से कांग्रेस की प्रत्याशी शना सैफी, वार्ड क्रमांक-10 से भाजपा प्रत्याशी आनन्द जायसवाल, वार्ड क्रमांक-11 से भाजपा प्रत्याशी  बृज किशोर राम, वार्ड क्रमांक-12 से कांग्रेस प्रत्याशी विनिता टोप्पो, वार्ड क्रमांक-13 से भाजपा प्रत्याशी संतोष कुमार, वार्ड क्रमांक-14 से निर्दलिय प्रत्याशी सुशीला लकड़ा, वार्ड क्रमांक-15 से भाजपा प्रत्याशी किरता राम बहुमत से विजयी हुए।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news