रायगढ़

पूर्वांचल में ग्राम सरकार गठन के लिए चुनावी सरगर्मी तेज
12-Feb-2025 5:54 PM
पूर्वांचल में ग्राम सरकार गठन के लिए चुनावी सरगर्मी तेज

 क्षेत्र क्रमांक 7 से बीडीसी के लिए 7 प्रत्याशी मैदान में 

 जिपं सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 12 फरवरी। रायगढ़ पूर्वी अंचल में ग्राम सरकार गठन के लिए चुनावी घमासान मचा हुआ है। वहीं जिला पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं।

पूर्वांचल में सबसे बड़ी ग्राम पंचायत लोइंग और महापल्ली है।  लोइंग में मीनाक्षी अखिलेश गुप्ता सरपंच निर्विरोध चुन ली गई है। वहीं जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 जिसमें ग्राम पंचायत सियारपाली , लोइंग और विश्वनाथपाली आता है। यहां चतुष्कोणीय मुकाबला है।

कांग्रेस से सियारपाली निवासी नजीर खान  जबरदस्त टक्कर दे रहे हैं। बीडीसी क्षेत्र क्रमांक 7 ग्राम पंचायत महापल्ली , शकरबोगा और कुकुरदा से चार गांव कुकुरदा साल्हेओना महापल्ली और शकरबोगा आता है। इन चार गांव से महापल्ली से चार प्रत्याशी ,शकरबोगा से दो तथा कुकुरदा से एक प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यह सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित है।

जो प्रत्याशी खड़े हुए हैं, उनमें क्रमश: बासंती शकरबोगा, गायत्री साव महापल्ली ,कुमुदिनी छविलाल गुप्ता महापल्ली,लता शैलेश साहू महापल्ली , प्रीति विकास गुप्ता कुकुरदा, सरला अग्रवाल महापल्ली तथा सुरेखा बलराम गुप्ता शकरबोगा चुनावी मैदान में हैं।

ग्राम पंचायत महापल्ली सरपंच चुनाव भी काफी दिलचस्प हो गई है। यह सीट आदिवासी महिला के लिए आरक्षित है। इस सीट के लिए आठ आदिवासी महिलाएं भाग्य आजमा रही हैं। कम पढ़ी लिखी से उच्च शिक्षित महिलाएं अपना चूल्हा चैका छोड़ गांव के विकास की बात कर रहे हैं।

17 फरवरी को यहां मतदान है। देखना है यह है किस किस के भाग्य में ग्राम सरकार चलाने का सौभाग्य प्राप्त होता है। जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 1 से सुषमा खलखो निर्विरोध निर्वाचित हो गई हंै।


अन्य पोस्ट