‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 11 फरवरी। दंतेवाड़ा के विभिन्न नगरीय निकायों में चुनाव शाम 5 बजे तक समाप्त हो गया। इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय वारदात की सूचना नहीं है।
नगर पालिका परिषद दंतेवाड़ा हेतु शाम 5 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक 67 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस दौरान कुछ मतदान केंद्रों में राजनैतिक वातावरण गर्म रहा। वोटरों में महिलाओं और युवाओं की संख्या अधिक नजर आई।
नगर पालिका परिषद बड़े बचेली हेतु शाम 4 तक के आंकड़ों के मुताबिक करीब 61 फ़ीसदी से अधिक मतदान दर्ज किया गया। मतदान शांतिपूर्ण रहा।
नगर पालिका परिषद किरंदुल हेतु हुए चुनाव में 4 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक 62 फ़ीसदी से अधिक मतदान दर्ज किया गया। शांतिपूर्ण वातावरण के बीच वोटरों ने अपना वोट दिया।
नगर पालिका परिषद गीदम हेतु हुए चुनाव में शाम 4 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक 75 फ़ीसदी से अधिक मतदान दर्ज किया गया। नगर पालिका परिषद बारसूर हेतु हुए चुनाव में शाम 4 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक 78 फ़ीसदी से अधिक मतदान दर्ज किया गया। चुनाव के दौरान अप्रिय वारदात की सूचना नहीं है।