दन्तेवाड़ा

दंतेवाड़ा: मतदान के लिए लंबी कतारें
11-Feb-2025 4:49 PM
दंतेवाड़ा: मतदान के लिए लंबी कतारें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 11 फरवरी।
दंतेवाड़ा में नगर पालिका परिषद के चुनाव अंतर्गत वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से हुई। पालिका अध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस पार्टी से सुमित्रा शोरी और भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी पायल गुप्ता के मध्य सीधा मुकाबला है। चुनावी सरगर्मी के बीच दोपहर तक करीब 60 फीसदी वोट डाले जा चुके थे।

ज्ञात हो कि नगर पालिका दंतेवाड़ा अंतर्गत 15 वार्डों हेतु पार्षद और अध्यक्ष का चुनाव किया जा रहा है।
नगर पालिका चुनाव हेतु मतदान केंद्रों में वोटरों के आने की रफ्तार सुबह के सत्र में धीमी रही। इस दौरान वोटर धीरे-धीरे मतदान केंद्रों में पहुंच रहे थे। दोपहर के पूर्व से वोटरों के आने की गति तेज हुई। जिससे वोटिंग की दर में इजाफा दर्ज किया गया।

महिला वोटरों में दिखा जोश
मतदान केंद्रों में वोटिंग के दौरान महिला मतदाताओं में विशेष उत्साह देखा गया। इनमें  युवतियों, अधेड़ बुजुर्ग और दिव्यांग महिलाओं में भी वोटिंग के प्रति उमंग नजर आई। चुनाव कर्मियों द्वारा दिव्यांग वोटरों को बिना कतार में लगे मतदान कराया गया। जिससे दिव्यांग वोटरों  को सुविधा मिली।

 


अन्य पोस्ट