कांकेर

प्रचार के अंतिम दौर में भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी ताकत
09-Feb-2025 10:40 PM
प्रचार के अंतिम दौर में भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी ताकत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर 9 फरवरी। नगरपालिका चुनाव के प्रचार के अंतिम दौर तक भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर दिखाई दे रही है। इस चुनाव में अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा विधायक आशाराम नेताम और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी  की इज्जत दांव पर लगी है। जहां विधायक श्री नेताम भाजपा प्रत्याशी अरूण कौशिक के सारथी के रूप में नजर आ रहे है। तो कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र ठाकुर की कमान संभाले हुए हैं।  अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर  विधायक कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, तो कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने श्री तिवारी  शहर तक ही सिमट कर रह गए हैं।

विधायक दे रहे शहर के विकास की गारंटी

बताया जाता है कि अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी अरूण कौशिक को विधायक आशाराम नेताम के विशेष प्रयास से टिकट मिला है। आधे दर्जन दावेदारों में अरूण कौशिक को ही टिकट दिया गया है। जबकि अरूण कौशिक व उनकी पत्नी को एक-एक बार प्रयोग किया जा चुका था। इसके बावजूद विधायक ने श्री कौशिक में खासियत देखी है। इसलिए उन्हें जिताना भी उनकी जिम्मेदारी बन गई है, उनके प्रतिष्ठा का सवाल है, इसलिए लोगों से मिलकर विधायक आाशाराम नेताम शहर के विकास की गारंटी दे रहे हैं। वहीं शहरवासियों की  शिकायत- समस्याओं के निराकरण करने का आश्वासन दे रहे हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने कमान संभाली

इधर, अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र ठाकुर की ओर से कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कमान संभाली है। जितेंद्र ठाकुर पति-पत्नी सहित दोबारा अध्यक्ष की कुर्सी पर रहे हैं। उनके खिलाफ  सत्ता विरोधी  लहर होने के बावजूद कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी के इच्छानुरूप  श्री ठाकुर को पुन: प्रत्याशी बनाया गया है।

श्री ठाकुर दंपति के लगातार अध्यक्ष रहने से एंटी इनकंबेसी (सत्ता विरोधी लहर )के कारण  कांग्रेस की नगरपालिका में पुन: वापसी  कड़ी चुनौती बनी हुई है। जिससे राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी श्री तिवारी की इज्जत दांव पर है। श्री तिवारी अपने प्रत्यासी का जिताने लगातार बैठकें व कांफ्रेस ले रहे हैं। चुनाव तिथि घोषित हाने के बाद से ही वे देश व प्रदेश के बजाय कांकेर नगर में ही सिमट कर रह गए हैं।

कांग्रेस और भाजपा ने जुलूस निकाल किया शक्ति प्रदर्शन

नगरपालिका चुनाव के ंअंतिम दिन भाजपा और कांगं्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी। आज दोपहर को दोनों ही पार्टी प्रत्याशियों की शहर में जुलूस निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया।

अघ्यक्ष और पार्षद प्रत्यााशियों के पक्ष में कांकेर विधायक आशाराम नेताम की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी ने जिला भाजपा कार्यालय अलबेला पारा से एक विशाल जुलूस निकाली गई। प्रत्याशियों के पक्ष में निकाली गई यह रैली अलबेला पारा से शहर के मुख्य मार्ग से होते विभिन्न मुहल्लों में निकाली गई। पिछले चुनावों की अपेक्षा इस बार भाजपा  प्रत्याशियों  के पक्ष में भीड़ अधिक दिखाई दी।  भीड़ के दृष्टिकोण से पहली बार भाजपा के पक्ष में माहाौल बनता दिखाई दे रहा है।

दूसरी ओर कांग्रेस ने भी अपने पार्षद प्रत्यासियों के साथ रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया।  कांग्रेस की रैली अपने अपने वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के साथ निकाली गई, जो कांग्रेस कार्यालय से मुख्यमार्ग होते हुए मंिस्जद चौक व नया बस स्टैंड होते हुए मुहल्लों की ओर भ्रमण करती रही।

इस बार कांग्रेस की रैली में अपेक्षाकृत भीड़ कम नजर आई। कांग्रेस की रैली में अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र ठाकुर के अलावा विभिन्न वार्डों के पार्षद प्रत्याशी भी रहे। जुलूस में अध्यक्ष से कहीं अधिक पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में नारे लग रहे थे।

 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news