‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 9 फरवरी। दंतेवाड़ा जिला अंतर्गत जनपद पंचायत सदस्य हेतु एक ऐसा क्षेत्र है, जो समूचे प्रदेश में खास अहमियत रखता है। इस क्षेत्र से कांग्रेस संगठन के नेता का वर्चस्व रहा है।
जनपद पंचायत कुआकोंडा अंतर्गत क्षेत्र - 2 सदस्य पद हेतु भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा पुष्पा गौतम को प्रत्याशी घोषित किया गया है। श्रीमती गौतम पूर्व में जनपद उपाध्यक्ष का दायित्व संभाल चुकी है। यह उनका सुरक्षित किला माना जाता है।
उनके पति अवधेश गौतम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर कार्यरत हैं। इस तरह से इस पद हेतु पूरी ऊर्जा लगाई जा रही है।
पुष्पा गौतम की छवि मिलनसार नेत्री की है। वे सामाजिक कार्यों में विशेष रुचि रखती हैं। युवाओं को रोजगार उनका प्रमुख मुद्दा है।
जनपद पंचायत सदस्य पद हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा दीपिका भदौरिया को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। श्रीमती भदौरया प्रथम वर्तमान चुनाव मैदान में ताल ठोक रही है। उन्होंने परिवर्तन को मुख्य मुद्दा बनाया है इसके साथ ही विकास उनके एजेंडें में शामिल है। उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है।
यदि दीपिका विजयी होती है, तो कांग्रेस पार्टी के किले में सेंध लग जाएगी। उनके पति सुमित भदौरया भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी हैं। पार्टी संगठन की ओर से प्रत्याशी के जीतने हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। बहरहाल इस पद का परिणाम जिले में विशेष स्थान हासिल करेगा।