गरियाबंद

बृजमोहन ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माँगा वोट
08-Feb-2025 3:30 PM
बृजमोहन ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माँगा वोट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 8 फरवरी।  गोबरा नवापारा नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत अध्यक्ष प्रत्याशी ओमकुमारी साहू एवं भाजपा के सभी पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में भाजपा नेताओं ने रोड शो कर आशीर्वाद मांगा। रैली का नेतृत्व सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, नगर चुनाव प्रभारी अंजय शुक्ला ,मण्डल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा, पूर्व पालिकाअध्यक्ष विजय गोयल ने किया।

रैली पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक से सदर रोड होते हुए गंज रोड पहुंची, जहाँ पर नगरपालिका के पास सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा की जैसे आप लोगों ने दिल्ली में मोदी जी की सरकार और राज्य में भाजपा की सरकार बनाई है वैसे ही अब गोबरा नवापारा नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष बनाएं व अपने वार्डों में कमल खिलाये।

 हमारा उद्देश्य है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास है। सांसद ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की व कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

रैली मे प्रसन्न शर्मा, चंद्रिका साहू, सिंटू जैन, संजय साहू,जिला मंत्री परदेशी राम साहू,अनिल जगवानी, मुकुंद मेश्राम , लोकनाथ सोनकर, प्रेमलाल साहू, वार्ड पार्षद प्रत्याशी रवि साहू, देवेंद्र साहू, लोमेश्वरी साहू , लोकेश्वरी साहू , सहदेव कंसारी, संजू कंसारी, महेश साहनी, सुजाता सोना, राजेश गिलहरे, सोहेंद्र साहू ,पाल सिंह चावला , भारत सोनकर, सन्तोषी कंसारी,जीना निषाद,नम्मू ध्रुव , निर्मला साहू , सचिन सचदेव, रुपेंद्र चंद्राकर, अनिता देवांगन, भूपेंद्र सोनी, दुकालू चक्रधारी, रेशम सिंह हुंदल, राजूरजक,अशोक नागवानी,नवल साहू,राकेश जैन,गुलाबराव,मेघनाथ साहू,देहुति साहू,रमेश साहू,राजू साहू (तेली),नाथू साहू,प्रेम सावधानी, साधना सौरज,धनमती साहू,घनश्याम साहू,इमरान सोलंकी, अकरम रिजवी,प्रभा बांसवार,उमा कंसारी,किरण सोनी,दिनेश्वरी साहू, मोगरा बाई साहू,शीतबाई,कोमल द देवार,नाथूराम साहू,गज्जू दाऊएवं अन्य भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जन एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news