‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 4 फरवरी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आगमन पर भाटापारा में आम सभा रखा गया। कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी सतीश अग्रवाल व सभी 31 वार्डों के कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आम जनता से वोट मांगा।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी सतीश अग्रवाल के जीत की लहर की चर्चा शहर से बाहर रायपुर तक चल रही है। उन्होंने कहा कि सतीश अग्रवाल पूरे प्रदेश के अध्यक्ष प्रत्याशियों मे सबसे अधिक सहज सरल व मृदुभाषी स्वाभाव से जुड़े व्यक्तित्व का आदमी है जो कि आम नगर वासियों के सेवा मे हर समय उपलब्ध रहेंगे बशर्ते 11 फरवरी के मतदान मे कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी व पार्षद प्रत्याशीयों अपना बहुमूल्य वोट देकर जीतावे
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सत्तापक्ष ने एक साल से शहर के विकास को रोककर रखा है सत्तापक्ष के राज में महंगाई चरम पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कहीं भी महतारी वंदन योजना का फार्म नहीं भरा जा रहा है, परंतु भाटापारा में भरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि माताओं व बहनों को मिल रही महतारी वंदन योजना में चुनाव के बाद बहुत से लोगों को इस लाभ देना सत्तापक्ष बंद कर देगा, यह हमारा दावा है।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सत्ता पक्ष के शासन में अनेक अनियमितताएं खुलकर सामने आई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कांग्रेस का विधायक जीताने के बाद नपा में कांग्रेस के अध्यक्ष को जिताये, जिससे शहर का विकास मिलकर किया जा सके।
विधायक इन्द्र साव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भाटापारा नगर पालिका चुनाव के महत्व के अहमियत देते हुये पार्टी प्रत्याशियों के जनसमर्थन हेतु आये है। उन्होंने कहा कि सत्तापक्ष के प्रभाव को नजरअंदाज करते हुये पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मिलजुलकर कार्य करना है व अध्यक्ष प्रत्याशी सतीश अग्रवाल को अधिक मतंो से विजयी दिलाना है जिससे शहर का विकास अधिक से अधिक हो सके उन्होंने कहा कि अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण मे कांग्रेस पार्टी का अहं योगदान रहा है वही चन्द्रपुर के विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि सत्तापक्ष वादाखिलाफी मे माहिर है जबकि कांग्रेस पार्टी मिलजुलकर व सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।
अध्यक्ष प्रत्याशी सतीश अग्रवाल ने आम सभा को सम्बोधित करते हुए कहा है कि मेरा सोभाग्य है कि कांग्रेस पार्टी ने नगपा अध्यक्ष प्रत्याशी के रुप मे सु अवसर प्रदान किया है अब नगर वासी गण नगपा अध्यक्ष के रूप मे सेवा का अवसर प्रदान करे यह अवसर प्रदान होने पर मे और अधिक से अधिक नगरवासियों के हर समस्याओं व शहर के मूलभूत विकास के लिये तत्पर रहूँगा।
कांग्रेस के आमसभा मे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताजनों मे प्रमुख रुप से जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यदु सुशील शर्मा सुनील माहेश्वरी बन्टी शर्मा बसंत भृगु अजीत वाजपेयी ईश्वर सिंह ठाकुर सहित सभी कांग्रेस प्रत्याशी गण व कार्यकर्ता गण भारी संख्या मे मौजूद रहे।