बलौदा बाजार
बलौदाबाजार, 1 मई। शान्वी मित्तल ने आईसीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वह वेल्हम गल्र्स स्कूल की छात्रा हैं। उन्हें कई अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से प्रवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी, बास्टन यूनिवर्सिटी (अमेरिका), ईएचएल हॉस्पिटैलिटी बिजनेस स्कूल (स्विट्जरलैंड), यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन, लेस रोचेस (पेरिस) तथा ली कार्डन ब्ल्यू (पेरिस) शामिल हैं। इन संस्थानों से उन्हें छात्रवृत्ति के प्रस्ताव भी मिले हैं। शान्वी की इस उपलब्धि पर उनके दादा एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, दादी अंगूरी देवी अग्रवाल, पिता नितिन अग्रवाल, माता संध्या अग्रवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल और संगठन महामंत्री पवन साय ने भी उन्हें बधाई दी है।
मेधावी छात्राओं को दी बधाई
भाटापारा, 1 मई। 12वीं बोर्ड में शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल कोसमंदा में धुर्राबांधा के पूजा वर्मा ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। बिना ट्यूशन की इतनी बड़ी सफलता प्राप्त की। इसी प्रकार 10वीं बोर्ड में खुशी पिता मनोज, निवासी जरौद ने 83.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इस अवसर पर उज्जवल भविष्य की कामनाएं देने के लिए नवनिर्वाचित राज प्रधान मोहनलाल व वर्मा सरपंच मंजू हेमचंद, हेमंत, कामता, राजकुमार, कलेशर, कन्हैया, कमलेश, रोहित, आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दी।


