बलौदा बाजार

जल संरक्षण पर एसडीएम को ज्ञापन
01-May-2026 6:34 PM
जल संरक्षण पर एसडीएम को ज्ञापन

भाटापारा, 1 मई। जल संरक्षण और जल स्तर में सुधार से जुड़े मुद्दों को लेकर सरयू साहित्य परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम श्यामा पटेल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संरक्षण और संवर्धन से जुड़े तीन प्रमुख बिंदुओं पर पहल करने का आग्रह किया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में गर्मी के मौसम में जल की मांग बढ़ी है और उपयोग भी अधिक हो रहा है। इसके साथ ही जल स्रोतों पर दबाव बढऩे की बात कही गई है। परिषद ने उल्लेख किया कि ऐसी परिस्थितियों में जल संरक्षण के उपाय आवश्यक हैं। भाटापारा शहर में पेयजल व्यवस्था से जुड़े बोर पंपों के सूखने और कुछ क्षेत्रों में जल संकट की स्थिति बनने का उल्लेख ज्ञापन में किया गया है।

साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी जल की उपलब्धता प्रभावित होने की बात कही गई है। परिषद ने शिवनाथ नदी के जल स्तर में कमी आने का भी उल्लेख किया है।

सरयू साहित्य परिषद के प्रतिनिधिमंडल में मुकेश शर्मा, हरिहर शर्मा, डॉ. वाय.पी. सोनी, अधिवक्ता बृजेश मिश्रा, दिनेश शर्मा, मोनू मानिक और प्रसाद दुबे शामिल थे।

ज्ञापन में नदी जल के संरक्षण, अतिरिक्त दोहन पर रोक, जल स्तर बढ़ाने वाले पौधों के रोपण और वाटर हार्वेस्टिंग को अनिवार्य करने जैसे सुझाव दिए गए हैं।

एसडीएम श्यामा पटेल ने ज्ञापन में उठाए गए बिंदुओं पर संज्ञान लेने और आवश्यक कार्रवाई के लिए आश्वासन दिया है।


अन्य पोस्ट