बलरामपुर

जिपं सदस्य के लिए भाजपा ने बद्री यादव को दिया समर्थन
02-Feb-2025 10:12 PM
जिपं सदस्य के लिए भाजपा ने बद्री यादव को दिया समर्थन

25 वर्षों से राजनीति के साथ समाज गौ सेवा और धार्मिक कार्यों में सक्रिय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रामानुजगंज, 2 फरवरी। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 06 से बद्री यादव को भाजपा संगठन के द्वारा जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए समर्थन दिया गया है।

पिछले 25 वर्षों से क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय बद्री यादव चार पंचवर्षीय तक ग्राम पंचायत देवीगंज के उप सरपंच भी रह चुके हैं। समाज सेवा करने के साथ ही धार्मिक कार्यों गौसेवा रक्तदान सहित सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पर्यावरण प्रकृति संरक्षण करने के साथ ही पेड़-पौधे लगाने में भी सक्रिय रहते हैं।

बद्री यादव राजनिति के साथ ही गरीबों आम जनों की हरसंभव मदद करने के लिए तत्पर रहते हैं। खेल प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाडिय़ों आगे बढ़ाने और खेल-कूद में क्षेत्र के युवाओं को रूचि जगाने के लिए कार्य करते रहे हैं।

 देवीगंज सहित आसपास के गांवों में जलाशयों का निर्माण कार्य भी कराया है। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए भाजपा ने बद्री यादव पर भरोसा जताते हुए उन्हें समर्थन दिया है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news