कांकेर

32 लाख के ईनामी आठ नक्सलियों का समर्पण
31-Jan-2025 10:56 PM
32 लाख के ईनामी आठ नक्सलियों का समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 कांकेर, 31 जनवरी। आठ-आठ लाख के तीन ईनामी सहित आठ नक्सलियों ने आज पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

 शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर तथा नक्सलीं विचारधारा से तंग आकर सी.पी.आई. माओवादी संगठन उत्तर बस्तर डिवीजन के अंतर्गत परतापुर, रावघाट एरिया कमेटी/गढ़चिरौली डिवीजन में सक्रिय नक्सली जिन पर शासन की ईनाम पॉलिसी के तहत् उक्त 3 माओवादी सदस्यों पर 8-8 लाख, 01 माओवादी सदस्य पर 5 लाख एवं 3 माओवादी सदस्यों पर 1-1 लाख रुपये का ईनाम घोषित है, ने समर्पण किया।

उन्हें आत्मसमर्पण करने पर प्रोत्साहन राशि 25-25 हजार रुपये प्रदान किया गया।

इस अवसर पर  विपुल मोहन बाला डीआईजी बीएसएफ सेक्टर कन्हारगांव (भानुप्रतापपुर)  संदीप पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर, दिनेश सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर एवं पुलिस के अन्य अधिकारी,कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आत्मसमर्पित नक्सलियों ममता उर्फ शांता उर्फ ममतक्का उर्फ गाम्बाला उर्फ वसन्ना बत्तुलै  ग्राम सिरकोण्डा थाना मेट्टीपल्ली मंडल कथलापुर जिला करीमनगर (तेलंगाना)है। जो वर्ष 1995 नक्सल संगठन भर्ती अब तक  उत्तर बस्तर डिवीजन केएएमएस प्रभारी,परमिली दलम सदस्या

सिरपुर एरिया कमेटी सदस्या  रही है। वर्ष 1996 से वर्ष 2024 के मध्य कुल 26 नक्सल घटनाओं मे शामिल रही। जिसमें दो पुलिस जवान में मारे गए है। इस पर  ईनाम-08 लाख रू. का ईनाम घोषित था।

नक्सली दिनेश मट्टामी ग्राम टेकामेटा थाना सोनपुर जिला नारायणपुर वर्ष 2021 नक्सल संगठन में भर्ती हुआ।  मिलिट्री कंपनी नम्बर-10 का सदस्य था। इस पर 08 लाख रूप्ए का इनाम घोशित किया गया था। 2021 से वर्ष 2024 तक की घटनाओं में ग्राम हिदूर सडक़ निर्माण में लगे वाहनो में आगजनी की घटना आदि अपराधों में सम्मिलित रहा है।

आत्म समर्पित नक्सली आयतु राम पोटाई  करकापाल थाना कोड़ेकुर्से जिला कांकेर जो वर्ष 2018 नक्सल संगठन भर्ती हुआ। इस पर भी ईनाम-08 लाख का इनाम घोशित किया गया था। 

5लाख की ईनामी महिला नक्सली जमुना उर्फ नीरा नेताम  एन्हूर थाना दुर्गकोंदल जिला कांकेर है। वर्ष 2003 नक्सल संगठन में भर्ती हुई थी। कई वारदातों को अंजाम दे चुकी है अब तक । जिसमें ग्राम भुस्की एवं मिचगांव मोड़ एम्बुश की घटना भी है जिसमें पुलिस के 5 जवान शहीद एवं 18 जवान घायल हो गये थे।

इतवारीन पद्दा किृंगालमस्पी, थाना परतापुर, जिला कांकेरजो वर्ष 2012 नक्सल संगठन भर्ती हुई थी। इस पर 01लाख का ईनाम घोशित किया गया है।

संजय नरेटी  ग्राम नेलसोड़ थाना सिकसोड़ जिला कांकेर जो वर्ष 2020 नक्सल संगठन भर्ती अब तक पानीडोबीर , रावघाट आदि वारदातों में शामिल रहा है। इसके लिए भी  01 लाख का ईनाम घोशित किया गया था।

सगनु राम आंचला ग्राम आलपरस थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर  वर्ष 2020 नक्सल संगठन में भर्ती हुआ था ।

पुलिस के साथ मुठभेड़ की तीन घटनाओं में व आगजनी व अन्य वारदातों में वह शामिल था। इसके विरूद्व 1लाख रू का ईनाम घोषित किया गया था।  वर्ष 2020 से वर्ष 2024 के मध्य पुलिस-नक्सली मुठभेड में ग्राम आलपरस 12 गाडिय़ों में आगजनी की घटना में शामिल रहा है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news