सरगुजा

7 जनपद और 14 जिला पंचायत चुनाव भाजपा प्रभारियों के नाम घोषित
25-Jan-2025 7:35 PM
7 जनपद और 14 जिला पंचायत चुनाव भाजपा प्रभारियों के नाम घोषित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 25 जनवरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर सरगुजा भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के सहमति पर पंचायत चुनाव भाजपा जिला संयोजक अनिल सिंह मेजर एवं अंबिकेश केशरी के अनुमोदन पश्चात 7 जनपद और 14 जिला पंचायत के चुनाव भाजपा प्रभारियों का नाम घोषित किया गया है।

पंचायत चुनाव जिला संयोजक अनिल सिंह मेजर ने बताया कि जनपदों में उदयपुर के लिए विनोद हर्ष एवं आशीष अग्रवाल, लखनपुर के लिए विजय अग्रवाल एवं दिनेश गुप्ता, अंबिकापुर के लिए अजय प्रताप सिंह एवं राजकुमार बंसल, मैनपाट के लिए रजनीश पांडे एवं अनिल सिंह, सीतापुर के लिए अनिल अग्रवाल एवं रामदयाल चौहान, भटौली के लिए हरी गुप्ता एवं निशांत गुप्ता तथा लुण्ड्रा के लिए लंद्र के लिए सतीश जायसवाल एवं वैभव सिंह देव को प्रभारी बनाया गया है।

इसी प्रकार जिला पंचायत चुनाव के लिए भाजपा प्रभारी के रूप में अंबिकापुर01 के लिए नितेश सिंह हरपाल सिंह भामरा, अंबिकापुर 02 के लिए कृष्ण कुमार शर्मा एवं पहलराम राजवाडे, दरिमा 03 के लिए अनिल जायसवाल एवं गुरु शरण सिंह, लखनपुर 04 के लिए चंद्रिका प्रसाद यादव एवं संजय गुप्ता, लखनपुर 05 के लिए दिनेश गुप्ता एवं ब्रिज किशोर पांडे, उदयपुर 06 के लिए संतोष जायसवाल एवं राधेश्याम सिंह, उदयपुर 07 के लिए बुद्ध मोहन सिंह एवं बलदेव सिंह, लुण्ड्रा 08 के लिए वैभव सिंह देव एवं ब्रह्मदेव गुप्ता, धौरपुर 09 के लिए डीके पुरिया एवं सतीश जायसवाल, बतौली 10 के लिए जितेश्वर पाठक एवं ईश्वर यादव सीतापुर 11 के लिए श्रवण दास एवं प्रभात खलखो सीतापुर12 के लिए राजकुमार गुप्ता एवं राजकुमार अग्रवाल मैनपाट 13 के लिए रजनीश पांडे एवं सरजू यादव मैनपाट 14 के लिए राजाराम भगत एवं रोशन गुप्ता को  नियुक्त किया गया है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news