बलौदा बाजार

कांग्रेस सरकार में भाटापारा को मात्र उपेक्षा मिली- शिवरतन
17-Jan-2025 9:16 PM
कांग्रेस सरकार में भाटापारा को मात्र उपेक्षा मिली- शिवरतन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 17 जनवरी। भाटापारा विधानसभा के नगर पालिका परिषद परिसर में लगभग 2 करोड़ की लागत के मशीनों का विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर नगर हित में उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने समर्पित किया।  जिससे नगर के सफाई व्यवस्था एवं अन्य कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके। मशीनों में 10 ऑटो रिक्शा, 05  टिपर मशीन, 01 जे. सी. बी मशीन, 01 वैक्यूम एमपीटर है।

शिवरतन शर्मा ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा-  हमारा लक्ष्य और ध्येय भाटापारा को स्वच्छ समृद्ध बनाना व जनता को हर वह सुविधा उपलब्ध कराना है, जिसके प्रति उन्होंने प्रदेश में डबल इंजन की सरकार को चुना है और इस उद्देश्य को पूरा करने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा। आगे  शिवरतन शर्मा ने कहा कि अब तक भाटापारा में जितने भी विकास के कार्य हुए हैं, वो सभी भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हुए हंै, पिछले कांग्रेस कार्यकाल में नगरीय निकाय मंत्री द्वारा जो शपथ ग्रहण समारोह  में सम्मिलित होकर 5 करोड़ देने की बात कही गई थी,  वो कांग्रेस की सरकार जाते तक भी प्राप्त नहीं हो पाए।

शर्मा ने बताया कि ज़ब से छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, तब से अब तक 13 करोड़ से अधिक की राशि भाटापारा नगर को विकास  कार्यों के लिए प्राप्त हो चुकी है, इस से पहले भी ज़ब भारतीय जनता  पार्टी की सरकार प्रदेश में थी, तब करोड़ों के विकास कार्य से नगर में कार्य किये गए है।

भाटापारा में पानी टंकी का निर्माण हो, रोडो का निर्माण हो, गौरव पथ, हाई मास्क लाइट, तालाबों का सौन्दरयीकारण,  सडक़ो का डामरीकरण, जैसे अनेको कार्य किये गए, पर ज़ब कांग्रेस की सरकार बनी, तब प्रदेश की सबसे बड़ी नगर पालिका को केवल उपेक्षा ही मिली और पिछले पांच साल में एक भी विकास के कार्य भाटापारा के कांग्रेसी नहीं दिला पाए।  अब ज़ब हमारी विष्णु देव साय की सरकार द्वारा विकास कार्य जनहित में किये जा रहे हंै तो कांग्रेसियों को पीड़ा हो रही है,

 शिवरतन शर्मा ने आगे कहा की आने वाले नगरीय निकाय चुनाव में जनता इन्हे सबका सिखायेगी और नगर पालिका में भारी बहुमत से भाजपा प्रत्याशीयों को विजय दिलाकर नगर विकास में अपनी सहाभागिता निभाएगी।

 कार्यक्रम को सुनील यदु, आशीष जायसवाल, व्यास यदु,सुनील गुप्ता ने भी सम्बोधित किया और सरकार द्वारा एवं शिवरतन शर्मा द्वारा किये गए व किये जा रहे नगर हित के कार्यों की जानकारी दी।

इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी जफर खान, पालिका के अधिकारी कर्मचारी,भाजपा कार्यकर्ता, नगर के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news