राजनांदगांव

रूपेश नपं छुईखदान के पर्यवेक्षक नियुक्त
15-Jan-2025 3:39 PM
रूपेश नपं छुईखदान के पर्यवेक्षक नियुक्त

प्रदेश कांग्रेस ने जारी की सूची

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 जनवरी।
नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस पार्टी ने मजबूत तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसके लिए प्रदेश के 114 नगर पंचायत में अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद के संभावित दावेदारों की सूची प्राथमिकता क्रम में तैयार कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे को खैरागढ़ छुईखदान-गंडई जिला अंतर्गत नगर पंचायत छुईखदान में पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इस आशय का पत्र छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री संगठन व प्रशासन मलकीत सिंह गेंदु ने जारी की है।

श्री दुबे कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं में गिने जाते हैं। वे निरंतर संगठन के लिए सक्रिय रहते हैं, उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह अहम दायित्व दिया गया है। श्री दुबे ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मलकीत सिंह गेंदु, प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शाहिद भाई, खैरागढ़ विधायका यशोदा नीलांबर वर्मा सहित शीर्ष नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी योग्यता और दक्ष क्षमता के साथ निर्वहन कर पार्टी के विश्वास में खरा उतरने की बात कही है।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news