राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 अप्रैल। एक किराना दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों को जालबांधा पुलिस ने गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल को प्रार्थी नक्तु प्रसाद साहू ने चौकी जालबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात चोर द्वारा उसकी दुकान का शटर तोडक़र दुकान में रखे सिगरेट, पाउच, बिस्किट, वाई.फाई एवं डीवीआर मशीन सहित कुल लगभग 40 हजार रुपए मूल्य के सामान एवं नगदी की चोरी कर ली गई। रिपोर्ट पर पुलिस चौकी जालबांधा थाना खैरागढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपियों की तलाश कर सोहन मंडावी निवासी छुईखदान एवं महेन्द्र साहू निवासी नवागांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध पुलिस चौकी जालबांधा थाना खैरागढ़ में धारा 331(2), 305(क), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध सबूत पाए जाने पर दोनों आरोपियों को 28 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


