राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 मई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की अनुशंसा एवं सहमति पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र कश्यप ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार एवं गठन किया गया, जिसके अनुसार प्रदेश सह संयोजक के महत्वपूर्ण पद पर डॉ. सिद्धांत गोस्वामी, प्रदेश कार्यसमिति में डॉ. राघव वर्मा, प्रदेश कार्य समिति डॉ. भरत रुचंदानी को बनाया गया है ।
डॉ. नीलेश सिंह को जिला संयोजक की जवाबदारी मिली। चिकित्सा के क्षेत्र में राजनांदगांव जिले की कमान डॉ. नीलेश सिंह को जिला संयोजक बनाकर सौंपी गई है। भारतीय जनता पार्टी में समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर एवं विभिन्न प्रकार के हेल्थ मेडिकल कैंप का आयोजन चिकित्सा प्रकोष्ठ के माध्यम से निरंतर किया जाता है। इसलिए इस प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है ।
जिला सह संयोजक के रूप मे डॉ. पीडी मानिकपुरी, डॉ. हरिश्चंद्र साहू, डॉ. आलोक भट्टाचार्य, डॉ, चंद्रेश साहू, डॉ. जितेंद्र तिवारी, डॉ. लोकेश चंद्राकर को महत्वपूर्ण जवाबदारी दी गई है ।
आज चिकित्सा प्रकोष्ठ की घोषणा होने पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष तरुण लहरवानी, मंडल अध्यक्ष गोलु गुप्ता, प्रखर श्रीवास्तव, त्रिगुण टांक, नरेश कोचरे, गुलाब वर्मा, एवं रवि सिन्हा ने सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है।


