राजनांदगांव

नाबालिग बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया
01-May-2026 4:26 PM
नाबालिग बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया

गुमशुदा महिला को परिजनों से मिलाया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 मई।
आपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग बालक को तत्काल दस्तयाब किया गया। बालक के मिलते ही परिजनों के चेहरे पर मुस्कान खिली। केसीजी पुलिस टीम का धन्यवाद किया। बालक अपने दादा के डांट से नाराज होकर घर से चला गया था। साथ ही ऑपरेशन तलाश के तहत गुमशुदा महिला को भी बरामद कर परिजनों से मिलाया गया

मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़ जिले के ग्राम कुलीकशा के प्रार्थी द्वारा थाना छुईखदान में रिपोर्ट दर्ज करने उपस्थित आए कि उसकी नाबालिग पुत्र घर से बिना बताए कहीं चला गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नाबालिग बालक की लगातार तलाश की जाकर तकनीकि सहायता से थाना सोमनी क्षेत्र से नाबालिग बालक को तत्काल सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।
बालक अपने दादा के डांट से नाराज़ होकर काम करने के लिए चला गया था। बालक के मिलते ही परिजनों के चेहरे खिल गए और उन्होंने केसीजी पुलिस टीम का धन्यवाद किया। इसी प्रकार ऑपरेशन तलाश के तहत थाने में दर्ज नवागांव की गुम इंसान महिला को दस्तयाब कर परिजनों को सौपा गया। थाना छुईखदान पुलिस द्वारा ऑपरेशन तलाश और आपरेशन मुस्कान के तहत लगातार कार्रवाई कर अब तक 14 लोगों को बरामद किया गया है।


अन्य पोस्ट