राजनांदगांव
शांतिभंग, आरोपी गिरफ्तार
01-May-2026 5:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 1 मई। खैरागढ़ में शांतिभंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना खैरागढ़ पुलिस के द्वारा शहर के वार्ड नंबर 6 बरेठपारा में उपद्रव कर शांतिभंग करने वाले आरोपी अमन रजक उर्फ फनिष (19)को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे की हालत में गाली-गलौज, धमकी और एक किराना दुकान में तोडफ़ोड़ कर रहा था। आशा पाल की शिकायत पर मामले की जांच की गई, जिसमें आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तारी की गई। साथ ही इस्तगाशा क्रमांक 22-139-2026 के तहत धारा 170-126ए 135;3 बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर आरोपी को एसडीएम न्यायालय खैरागढ़ में प्रस्तुत किया गयाए जहां से उसे जेल भेजा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


