विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 12 जनवरी। दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव में माउंट लिट्रा जी स्कूल के बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ अपना-अपना जौहर दिखाया।
वार्षिक खेल उत्सव के पहले दिन शुक्रवार को मुख्य अतिथि सुमारी मंडल सरपंच संजयनगर और विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला अध्यक्ष नूतन, बेबी पॉल, मनोज हलदार, दिलीप विश्वास ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया।
इस दौरान स्वागत गीत के साथ अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। खेल उत्सव के दौरान सर्वप्रथम विभिन्न दलों के द्वारा परेड किया गया। उसके पश्चात् विभिन्न खेलों और प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
खेल उत्सव में जूनियर छात्र-छात्राओं ने सेक रेस, हैडल रेस, स्पून मार्बल रेस, कपलेट रेस 100 मी0,200 मी0 400 मी रेस और रिले रेस में बढ़-चढक़र भाग लिया । इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा, मैडल, शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि सुभारी मंडल ने खेल-कूद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास को बढ़ावा देते हैं, बल्कि बच्चों में अनुशासन,टीम भावना और नेतृत्व क्षमता जैसे गुणों का भी विकास करते हैं।
माउंट लिट्रा जी स्कूल में वार्षिक खेल उत्सव के दूसरे दिन समापन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी छात्र-छात्राओं के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। खेल न केवल शारीरिक विकास को बढ़ावा देते हैं,बल्कि बच्चों में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता जैसे गुणों का भी विकास करते हैं। विशिष्ट आलोक दुबे ने भी छात्र छात्राओं को प्रेरणा देते हुए खेलों में भागीदारी के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
वरिष्ठ भाजपा नेता अभिमन्यु गुप्ता, डायरेक्टर उत्तम सिंह सिसोदिया,नितेश सिंह,केके दीक्षित,प्रतीक दीक्षित, दीपेश गुप्ता एवं नेपाल समद्दार,मनमत बच्चार,दिलीप समद्?दार,हेरन मजूमदार,सुखरंजन राय,योगेश समद्?दार सहित अन्य अतिथियों ने भी खेल के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या वर्षा अग्रवाल ने विद्यालय में बच्चों के शारीरिक,मानसिक और साँस्कृतिक विकास के लिए वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन करना बताया।
दोनों दिन के प्रतिस्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रमाणपत्र और मैडल, शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
प्राचार्या वर्षा अग्रवाल ने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों,छात्रों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और बच्चों को जीवन की उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।