रायपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 नवंबर। एक गहरा अवदाब दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। जो लगातार उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके और अधिक प्रबल होकर साइक्लोनिक स्टार्म (चक्रवात फेंगल) के रूप में अगले 12 घंटे में बनने की संभावना है। उसके बाद इसके लगातार उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए, श्रीलंका तट को छुते हुए तमिलनाडु तट के पास पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार इधर प्रदेश के दक्षिणी भाग में वातावरण के मध्य स्तर पर नमी के कारण हल्के बादल छाए हुए हैं। और न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश के उत्तरी भाग में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दक्षिण छत्तीसगढ के जिलों में 29 से बादल छाने की सम्भावना है।
प्रदेश में 29 नवम्बर से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि सम्भावित है ।