सारंगढ़-बिलाईगढ़

यह जीत जनता के अपार विश्वास का प्रतिफल है - जालान
27-Nov-2024 3:28 PM
यह जीत जनता के अपार विश्वास का प्रतिफल है - जालान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 27 नवंबर।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष जालान ने कहा कि भाजपा सदैव देश व प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभा रही है। झारखंड के विकास व रोटी, बेटी और माटी के सम्मान, सुरक्षा व समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। सर्वाधिक वोट प्रतिशत वाली पार्टी एवं एक मजबूत विपक्ष के रूप में हम जनजाति भाई-बहनों समेत जनता के हित के मुद्दे उठाते रहेंगे। 

जनता ने रायपुर दक्षिण विधान सभा में भाजपा का कमल खिलाया, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 9 में से सात सीटों पर जीत दर्ज की, मध्य प्रदेश चुनाव में भी भाजपा ने बुधनी में जीत दर्ज की, वही राजस्थान में भी भाजपा ने सात में से पांच विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की। यह जनता के अपार विश्वास से ही संभव हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के एक हैं तो सेफ हैं के बयान पर महाराष्ट्र की जनता ने मोहर लगाते हुए एक जूटता के साथ भाजपा व महायुति को प्रचंड जनादेश दिया है। जनता ने तुष्टीकरण एवं परिवारवाद की राजनीति को नकार कर विकासवादी एवं सुशासन की भाजपा सरकार को चुना है।

उन्होंने बताया कि एक तरफ महाराष्ट्र में भाजपा व महायुति गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की वही झारखंड में बीजेपी वोट प्रतिशत के हिसाब से सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा व महायुति को मिला यह जनादेश स्पष्ट करता है कि देश की जनता विकास, सुशासन व राष्ट्रीय हित के लिए किये गयें निर्णयों के साथ दृढ़ता पूर्वक खड़ी है। यह गौरव पूर्ण विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व व डबल इंजन सरकार की जन कल्याण कारी नीतियों तथा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प के प्रति नागरिकों के अटूट विश्वास का प्रतीक है। जनता ने भले ही झारखंड की सत्ता की चाबी हमें नहीं दी, लेकिन वोट प्रतिशत के रूप में सबसे बड़ी पार्टी का जो आशीर्वाद दिया यह भी अपने आप में बेहद महत्वपूर्ण है।

 


अन्य पोस्ट