बलरामपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज, 23 नवंबर। कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के जल्द स्वस्थ कामना के लिए भाजपा व भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक हवन पूजा एवं हनुमान चालीसा पाठ किया।
छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम बेमेतरा से रायपुर लौटते वक्त सडक़ हादसे में घायल हो गए थे, उनके साथ मौजूद अन्य भी घायल हुए हैं। मंत्री रामविचार नेताम समेत सभी घायलों को राजधानी के रामकृष्ण हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है । मंत्री राम विचार नेताम सहित सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ हूं दीर्घायु हो,इस कामना के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अश्वनी गुप्ता के आह्वान पर रामानुजगंज के मां महामाया मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सामूहिक हवन पूजा एवं सामूहिक हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया।
इस दौरान प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता कन्हैयालाल अग्रवाल,अनूप तिवारी,अरुण केसरी,शैलेश गुप्ता,उषा गुप्ता,चंदा सिंह,शर्मिला गुप्ता, वी डी लाल गुप्ता, संजय गुप्ता, डॉ. राकेश गुप्ता, अजय गुप्ता,दयाल विश्वास, सुनील गुप्ता,रामेश्वर गुप्ता, आकाश गुप्ता, शुभम गुप्ता, धर्म प्रकाश केशरी, आकाश, अमित सिंह, आकाश तिवारी,कृष्ण गुप्ता,सूरज मिश्रा,नयन गुप्ता,सूरज कश्यप सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।