बलरामपुर
साइकिल खेल का उद्घाटन
13-Nov-2024 8:34 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज, 13 नवंबर। उत्तर प्रदेश से नगर के गांधी मैदान में साइकिल का 5 दिवसीय खेल दिखलाने सलमान एवं उनकी टीम पहुंची है। पांच दिवसीय साइकिल के खेल का उद्घाटन जन चेतना कल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष विकास दुबे, पार्षद अशोक जायसवाल, नैतिक विकास संघ के अध्यक्ष राहुल जीत सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर जन चेतना कल्याण मंच के अध्यक्ष विकास दुबे ने कहा कि साइकिल से अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन किया गया, जो बहुत ही सराहनीय है। यह आयोजन मंगलवार की शाम से प्रारंभ हुआ है वही गुरुवार को यह समाप्त होगा। प्रतिदिन शाम 7 से 9 बजे तक कला का प्रदर्शन किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे