महासमुन्द

राज्योत्सव में स्थानीय कार्यक्रम की प्रस्तुति
05-Nov-2024 7:50 PM
राज्योत्सव में स्थानीय कार्यक्रम की प्रस्तुति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 5 नवंबर। महासमुंद के मिनी स्टेडियम में राज्योत्सव में स्थानीय कार्यक्रम की प्रस्तुति जारी है। पत्रकारों के लिए मुख्य मंच के सामने बैठक व्यवस्था की गई है। आजू बाजू विशेष नागरिकों और अधिकारियों, जननेताओं के लिए बैठक व्यवस्था है।

इससे पहले  माता कर्मा महाविद्यालय और एन एस एस की छात्र छात्राओं ने 36 गीत में संगीतमय प्रस्तुति से मन मोह लिया। निर्धारित समय पर राज्योत्सव के मुख्य अतिथि मंत्री दयाल दास बघेल राज्योत्सव स्थल पर पहुंचे।  महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा भी साथ में हैं। बसना विधायक सम्पत अग्रवाल, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर के साथ मौजूद हैं। कलेक्टर विनय लंगेह स्टॉल का अवलोकन करा रहे हैं। महिला बाल विकास विभाग मे अन्नप्रासन्न कराया जा रहा है।


अन्य पोस्ट