महासमुन्द
महासमुंद,15 मई। महासमुंद शहर के प्रतिष्ठित वेडनर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार सफलता प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने वाणिज्य और विज्ञान दोनों संकायों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में सफलता प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। वाणिज्य संकाय में शानवीर गुरुदत्ता ने 92.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रौनक कृष्णानी 91.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे और नोमिका साहू 86.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञान संकाय से सिद्धार्थ प्रकाश साहू ने 90.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रेयल चंद्राकर ने 88.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान पर एवं जयलक्ष्मी साहू ने 86.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त कर स्कूल का मान बढ़ाया। इसी प्रकार विनय सन्हा ने योगा विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर शाला को गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस अभूतपूर्व सफलता पर शाला के मैनेजर रेव्ह. फ ादर जार्ज कवालम, प्राचार्य रेव्ह फ ादर देवानंद बाघ एवं समस्त शाला परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है।


