महासमुन्द

सुबह से ही मौसम बदला, तेज आंधी-पानी संग कडक़ रही बिजली
15-May-2026 2:55 PM
 सुबह से ही मौसम बदला, तेज आंधी-पानी संग कडक़ रही बिजली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,15 मई। कल दिनभर तेज धूप के बाद शाम मौसम बदला और आज हल्की बारिश के बाद सुबह से मौसम खुशगवार हो गया। दिन चढ़ते-चढ़ते लगभग 11 बजे तेज आंधी-पंानी संग बिजली कडक़ने की आवज आती रही। हांलाकि इस बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है लेकिन रात भर जिले के गांवों में ब्लैक आउट की स्थिति बनी रही। जिला मुख्यालय में रात भर हर दस मिनट में बिजली आती और जाती रही। समाचार लिखते तक तेज हवाएं चल रही हैं, घुप अंधेरा छाया हुआ, हवाएं तेज चल रही हैं और बादल के गडग़ड़ाहट के बीच दिन के 12 बजे भी शाम छह बजे जैसा नजारा है।

महासमुंद नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कल बुधवार देर शाम आए तेज आंधी-तूफान और हल्की बारिश के बाद मौसम बदला हुआ है। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के चलते पेड़ गिरने की खबर आई है। महासमुंद नगर में कुछ स्थानों पर लगाए गए होर्डिंग्स के फ्लेक्स जमीन पर गिरे हैं। कल शाम अचानक आसमान में काले बादल छाए और तेज गर्जना के साथ हवाएं चलने लगी। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है। इधर तेज गर्मी से परेशान लोगों को हल्की बारिश और ठंडी हवा से बड़ी राहत मिली। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद मौसम सुहावना हो गया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। शाम के समय तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण में ठंडक महसूस की गई।

दर्ज किया गया। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालांकिए मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए जिले में तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जिले में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की प्रबल संभावना है। वर्तमान में रोजाना शाम के वक्त 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चल सकती है। आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों को पेड़ों के नीचे न रुकने की सलाह दी गई है। बीते हफ्ते दिनों तक महासमुंद अंचल में गर्मी का रौद्र रूप दिखा।  यहां करीब सप्ताह भर पूर्व 38 से 41 डिग्री के बीच बना हुआ तापमान तीन दिनों से एकाएक उछलकर 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कल दिन भर भीषण गर्मी के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। महासमुंद शहर समेत बागबाहरा, सरायपाली और बसना के इलाकों में सुबह 10 बजे से ही भीषण गर्मी रही। दोपहर होते-होते गर्म हवाओं लू के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।

राहगीर और दोपहिया वाहन चालक चेहरे को ढंककर निकलते रहे।


अन्य पोस्ट