बलरामपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज, 2 नवंबर। रामानुजगंज क्षेत्र के विजयनगर गांव में दीपावली के अगले दिन शुक्रवार को पारंपरिक रूप से गोवर्धन पूजा एवं गाय दाढ़ खेल का आयोजन यादव समाज के द्वारा किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम शामिल हुए। इस आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर मंत्री नेताम ने मौके पर ही कुछ घोषणाएं भी की।
रामानुजगंज के स्थानीय विधायक और छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने विजयनगर गांव के पिपरादामर में गोवर्धन पूजा, गाय दाढ़ के आयोजन को लेकर कहा कि दीपावली के अगले दिन यादव समाज के साथ ही अन्य समाज के द्वारा गाय दाढ़ खेल खेलाया जाता है। वे सभी कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से मिले और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। नेताम ने छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस पर आज प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
गाय दाढ़ खेल के आयोजन में बालमुकुंद यादव,नरेश यादव, रेवारती यादव,रामप्रसाद यादव,विनोद यादव,संतोष यादव,बलवंत सिंह,राजकुमार यादव,नारायण गुप्ता, अशरफी यादव सहित बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।