बलौदा बाजार
आयुर्वेद के महत्व पर चर्चा
30-Oct-2024 2:34 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बलौदाबाजार, 30 अक्टूबर। आयुष विभाग द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय के जनचौपाल कक्ष में नवम आयुर्वेद दिवस मनाया गया।
जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला आयुष अधिकारी डॉ. गोदावरी पैकरा ने की। डॉ. एल.एस. ध्रुव द्वारा आयुर्वेद के महत्व के बारे में चर्चा की गई। कार्यक्रम में एम. डी. मानिकपुरी द्वारा आयुर्वेद के सिद्धांतों को आत्मसात कर अपने जीवन को रोग मुक्त रखने के बारे में बताया गया। आयुर्वेद को सभी जनमानस के हित में प्रयोग करने की मानसिकता को बढ़ाने पर बल दिया गया। विभाग की वरिष्ठ भी आयुर्वेद की उत्पत्ति के बारे में प्रकाश डाला गया। डॉ. ममता मिश्र ने भी अपने अनुभव सभी उपस्थित जनों के साथ साझा किये। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारियों को जिला आयुष अधिकारी ने सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे