बलौदा बाजार

रामसागर तालाब गहरीकरण, नपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन
28-Apr-2026 3:34 PM
रामसागर तालाब गहरीकरण, नपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार,28 अप्रैल। बलौदाबाजार नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर की सबसे बड़ी रामसागर तालाब में विकास कार्य प्रारंभ है, इसके साथ ही तालाब का गहरीकरण किये जाने नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन के द्वारा श्रीफल तोडक़र भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ कराया गया।

बलौदाबाजार नगर के लिए रामसागर तालाब अत्यंत प्राचीन तालाब होने के साथ ही निस्तारी एवं धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है, खनन में राशि कम होने पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से मांग रखी गई व  कलेक्टर कुलदीप शर्मा से चर्चा उपरांत तालाब खनन व गहरीकरण हेतु स्वीकृति प्राप्त हुई, व कार्य प्रारंभ कराया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने उक्त कार्य प्रारंभ होने पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा एवं कलेक्टर के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इसके लिए नूवोको सीमेंट संयंत्र के सहयोग से कार्य प्रारंभ कराया गया।

 भूमि पूजन के अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी, वार्ड पार्षद गौतम सिंह चौहान ,माइनिंग अधिकारी अवधेश बारिक, भाजपा नेता पारस साहू, गगन वर्मा सहित आसपास के नागरीक गण एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट