बलौदा बाजार
स्वेच्छानुदान मद से 24 हितग्राहियों को सहायता राशि वितरित
27-Apr-2026 4:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 27 अप्रैल। नगर पालिका क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए स्वेच्छानुदान मद से 24 हितग्राहियों को कुल 2,05,000 रुपये की राशि वितरित की गई।
जानकारी के अनुसार, यह राशि कैबिनेट मंत्री एवं विधायक टंकराम वर्मा की अनुशंसा पर स्वीकृत की गई। नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने पार्षदों की अनुशंसा पर विभिन्न वार्डों के हितग्राहियों को चेक के माध्यम से राशि वितरित की।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए इलाज और अन्य आवश्यक कार्यों में इस प्रकार की सहायता उपयोगी होती है।
कार्यक्रम में सभापति कन्हैया सेन, सुरेश घृतलहरे, गौतम चौहान, पार्षद प्रतिनिधि शशिभूषण शुक्ला, सुभाष राव, मनीष वर्मा, रवि फेकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और हितग्राही उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


