बलरामपुर

रामानुजगंज, 24 अक्टूबर। दीपों का त्यौहार दीपावली अब नजदीक आ चुका है, शहर के गोठान में प्रगति वन स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मिट्टी गोबर से रंग-बिरंगे दीये तैयार कर रही हैं, इन दीयों को बाजारों में बेचा जाएगा।
रामानुजगंज नगर पंचायत अंतर्गत में एसएलआरएम के तहत संचालित प्रगति वन महिला समूह की सदस्य से कहा कि मिट्टी और गोबर से रंग-बिरंगे दीये बना रही हैं, दो महीने से इस काम में जुटी हुई है। दीयों को तैयार करने के बाद बाजार में बेचा जाएगा. एक दीये की कीमत दो रुपए रखी गई है।
रामानुजगंज में प्रगति वन स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पिछले चार साल से उनके समूह की महिलाएं दीपावली से पहले दीये बनाने का काम कर रही हैं दीयों को मार्केट में बेचा जाता है मिट्टी गोबर से दीये बनाकर रंग-रोगन करते हैं फिर स्टाल लगाकर भी बेचते हैं साथ ऑर्डर मिलने पर उनके घर तक होम डिलीवरी भी करते हैं।
प्रगति वन स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष लाखो पूरी सचिव सरस्वती ठाकुर सुगिया देवी रीना देवी पम्मी गीता प्रेमा मालती सहित अन्य महिलाएं दीया बनाने के काम में जुटी हुई हंै।