बलरामपुर

राष्ट्रीय किसान मेला और कृषि प्रदर्शनी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
23-Oct-2024 9:37 PM
राष्ट्रीय किसान मेला और कृषि प्रदर्शनी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रामानुजगंज, 23 अक्टूबर। राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

आत्मा योजनान्तर्गत एग्री कार्निवल 2024 राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी इन्दिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय प्रागंण में 22 से 25 अक्टूबर तक आयोजित है, जिसमें आज विकास खण्ड-रामचन्द्रपुर से 50 किसानों को रोजगार मेला, उद्योग, शिक्षण संस्थाओं का सम्मेलन, अन्तराष्ट्रीय शिक्षा मेला, स्वरोजगार एवं स्टार्टअप तथा छत्तीसगढ़ से कृषि उत्पादों के प्राकृतिक आधारित खेती पर संगोष्ठी में शामिल होने हेतु उन्नतशील कृषकों को भेजा गया।

किसानों को सनावल में भाजपा मण्डल अध्यक्ष  सुखदेव सिंह एवं महिला मोर्चा के महामंत्री प्रेमलता जयसवाल एवं रामानुजगंज में जेपी गुप्ता भाजपा महामंत्री, कन्हईया लाल अग्रवाल, बीडी लाल गुप्ता जनपद उपाध्यक्ष, सीताराम गुप्ता जनपद सदस्य, रामेश्वर यादव जनपद सदस्य, शैलेस गुप्ता पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष, श्रवण यादव किसान अध्यक्ष रामानुजगंज अरूण केशरी, अजय यादव, सुशील तिवारी, पुर्व मंडल अध्यक्ष सनावद जीतेन्द्र गुप्ता. राजकुमार गुप्ता वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, अनुप कुमार गुप्ता, राकेश यादव ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, विनीत कुमार लकड़ा विखं प्रबंधक, विजय कुमार गुप्ता सहा. तक. प्रबंधक की उपस्थिति में हरी झण्डी दिखाकर रायपुर के लिए रवाना किया गया।


अन्य पोस्ट