बलरामपुर

बारिश के बाद भी डांडिया महोत्सव में झूमे लोग
08-Oct-2024 10:24 PM
बारिश के बाद भी डांडिया महोत्सव में झूमे लोग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रामानुजगंज, 8 अक्टूबर। सुपर डांडिया क्लब के द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक 9 में स्थित लरंगसाय कम्युनिटी हाल में डांडिया महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन 7 एवं 8 अक्टूबर को आयोजित किया गया। आयोजन के ठीक कुछ समय पहले मूसलाधार बारिश होने लगी उसके बाद भी काफी संख्या में डांडिया में नगरवासी सम्मिलित हुए।

विगत कुछ वर्षों से नगर के युवा पियूष गुप्ता, क्षितिज केसरी एवं आर्यन केसरी के द्वारा सुपर डांडिया क्लब के बैनर तले डांडिया महोत्सव का आयोजन शारदीय नवरात्र में कराया जाता रहा है। आयोजन को लेकर सुपर डांडिया क्लब के द्वारा करीब एक माह पूर्व से ही तैयारियां प्रारंभ कर दी जाती है।

आयोजन समिति के पियूष गुप्ता एवं क्षितिज केसरी ने बताया कि 7 एवं 8 अक्टूबर को डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन के पहले दिन मूसलाधार बारिश आयोजन के ठीक कुछ समय पहले हो गई थी। परंतु इसके बाद भी काफी संख्या में लोग आयोजन में सम्मिलित हुए। डांडिया महोत्सव का शुभारंभ मां दुर्गा की आरती सामूहिक रूप से सैकड़ो लोगों के द्वारा की गई।

आर्यन केसरी ने बताया कि हम लोग का प्रयास रहता है कि आयोजन को भव्य से भव्य रूप में कर सके इसके लिए पूरे नगरवासियों का विशेष सहयोग प्रदान होता है। जिस कारण से आयोजन इतने बृहद स्तर पर हो पता है। डांडिया महोत्सव को लेकर पूरे टाउन हॉल शेड की विशेष सजावट की जाती है जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है।


अन्य पोस्ट