बस्तर

महिला की हत्या, बंदी
21-Sep-2024 10:34 PM
महिला की हत्या, बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 21 सितंबर। बस्तर जिले के करपावंड थाना क्षेत्र की एक महिला का शव खेत में पाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि 14 से लेकर 17 सितम्बर के बीच अरुण पांडेय के खेत में एक महिला का शव पाया गया। जांच  में पता चला कि महिला का नाम प्रमिला उर्फ केदे है, उसके पति ने छोड़ दिया था।

 पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि महिला का एक युवक जागेश्वर के साथ अच्छी दोस्ती भी थी, साथ ही वह अधिकतर महिला के साथ देखा जाता था, वहीं घटना के बाद से युवक भी गांव से फऱार बताया जा रहा था।

 पुलिस  ने सायबर टीम की मदद से आरोपी तक पहुँची, जहाँ युवक जागेश्वर कश्यप उर्फ छोटू 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी ने बताया कि महिला के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था, जहाँ महिला युवक के साथ संभोग करना चाहती थी, लेकिन युवक ने महिला की इच्छा पूरी नहीं करने पर महिला ने उसका मजाक उड़ाते हुए उसकी मर्दानगी पर हँस दिया, जो जोगेश्वर को नागवार गुजरी, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर महिला का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी, और फरार हो गया, पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद आरोपी युवक को पकड़ उसे न्यायालय में पेश कर दिया।

अन्य पोस्ट