बलरामपुर

श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष ने किया आरओ, वाटर कूलर का लोकार्पण
19-Sep-2024 9:59 PM
श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष ने किया आरओ, वाटर कूलर का लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जरही/भटगांव, 19 सितंबर। श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल बिलासपुर की अध्यक्ष पूनम मिश्रा ने नगर पंचायत जरही में जरही चौक पर जनकल्याण हेतु आरओ एवं वाटर कूलर का लोकार्पण रिमोट से बटन दबाकर किया। श्रद्धा महिला मंडल के मार्गदर्शन में सुहानी महिला मंडल समिति में  इस कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सुहानी महिला मंडल समिति की अध्यक्ष रोजी कुमार ने बताया कि एक लंबे समय से जरही मेन चौक पर आरओ एवं वाटर कूलर की आवश्यकता को महसूस किया जा रहा था, जिसे इस लोकार्पण के द्वारा पूरा किया गया, जिसका सभी नागरिकों को लाभ मिलेगा। इस दौरान बिलासपुर से संगीता कापरी, अनीता फ्रेकलिन,सशिप्ता दास सहित महाप्रबंधक एसईसीएल भटगांव एरिया प्रदीप कुमार सहित अधिकारी कर्मचारी और आम नागरिक उपस्थित रहे।

नारी सशक्तिकरण और महिलाओं को बढ़ावा देने किया प्रोत्साहित

श्रद्धा महिला मंडल के द्वारा भटगांव एरिया के महिलाओं को प्रोत्साहित करने व उनको सशक्त बनाने की दिशा में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सिलाई मशीन और कंप्यूटर प्रशिक्षित युवतियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, वहीं बेरोजगार युवकों को रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु सहयोग के रूप में ठेला गाड़ी और गन्ना पेराई मशीन वितरण किया गया। वहीं विकलांग युवाओं और बुजुर्गो को सहायक उपकरण वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रद्धा महिला समिति के अध्यक्ष पूनम मिश्रा उपस्थित रहीं और उन्होंने सभी को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि संगीता कापरी उपाध्यक्ष श्रद्धा महिला मंडल,अनीता फ्रेकलिन मार्गदर्शिका श्रद्धा महिला मंडल,रशिप्ता दास मार्गदर्शिका श्रद्धा महिला मंडल उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का आयोजन सुहानी महिला समिति भटगांव के अध्यक्षा रोजी कुमार के द्वारा किया गया। इस दौरान प्रदीप मिश्रा महाप्रबंधक एसईसीएल भटगांव, अपराना सिंह, संगीता श्रीवास्तव, करुणा मदान, बबिता गुप्ता, विकी सिंह सहित सुहानी महिला मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट