बलरामपुर

भाजपा सदस्यता अभियान के लिए बलरामपुर मंडल की बैठक
02-Sep-2024 9:01 PM
भाजपा सदस्यता अभियान के लिए बलरामपुर मंडल की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलरामपुर, 2 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान 2024 के लिए बलरामपुर मंडल के बलरामपुर शक्तिकेंद्र के बलरामपुर 1 बूथ क्रमाँक 211, बलरामपुर 2 बूथ क्रमाँक 212, बलरामपुर 3 बूथ क्रमाँक 213, बलरामपुर 4 बूथ क्रमाँक 214 की संयुक्त बैठक जाबर बाबा  के निवास में सम्पन्न हुई।

सदस्यता अभियान हेतु प्रभारी अमित गुप्ता मंटू ,सरोज लकड़ा एवं  गौतम सिंह  ने सभी बूथ अध्यक्षों को विस्तार से सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी प्रदान की एवं प्रत्येक बूथों से सदस्यता हेतू टीम बनाकर आगामी सदस्यता अभियान में बढ़-चढक़र भाग लेने हेतु आग्रह किया।

बैठक में मुख्य रूप से गोपाल कृष्ण मिश्रा ,  दिलीप सोनी,लोधी राम एक्का,विनय यादव,प्रवीण गुप्ता(बाबू), राजेश गुप्ता,मनोज गुप्ता,लाला लकड़ा ,  रितेश गुप्ता,मुकेश गुप्ता,लोहर सायज,कुंदन गुप्ता,  अमित गुप्ता एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सदस्यता ग्रहण करने हेतु हर बूथों के लिए अलग-अलग टीम बनाकर सदस्य का ग्रहण कराई जाएगी।


अन्य पोस्ट