बलरामपुर

हाथियों ने फसलें रौंदी, किसान परेशान
17-Aug-2024 8:52 PM
हाथियों ने फसलें रौंदी, किसान परेशान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रामानुजगंज,17 अगस्त। विकासखंड रामचन्द्रपुर अंतर्गत ग्राम शिवपुर में हाथियों के उत्पात से ग्रामीण परेशान हैं। हाथी आए दिन रात्रि में गांव में घुसकर शिवपुर उभका पारा में लगी धान की फसल को बर्बाद कर रहे हैं।

शुक्रवार की रात 15-20 हाथियों के झुंड ने किसानों के खेतों में लगी धान की फसलों को रौंद कर बर्बाद कर दिया है, इससे किसान भयभीत एवं परेशान है।

गांव के किसान  सुदामा यादव, विजय यादव, चंद्रदेव यादव, अमरदेव यादव, कन्हाई यादव आदि कई किसानों ने बताया कि हाथियों के द्वारा आए दिन फसलों को नुकसान पहुंचाई जाती है। किसानों के द्वारा वन विभाग को मौखिक जानकारी दी जाती है। इसके बाद वन विभाग मौके पर पहुंचकर जांच करते हंै एवं मुआवजा बनाने की बात कही जाती है, परंतु हाथियों का झुंड आए दिन आ जाते हैं और हमारे द्वारा लगाए गए फसलों को बर्बाद कर चले जाते हैं। वन विभाग की टीम का हाथी को क्षेत्र से भगाने का प्रयास असफल रहता है।

इस सम्बन्ध में डिप्टी रेंजर साधुसरण दुबे से बात करने पर उन्होंने बताया कि मौके पर जाकर देखा हूं। हाथियों ने किसानों के फसलों को नुकसान पहुंचाया है। विभाग की ओर से मुआवजा के रूप में जो सम्भव होगी, वह दी जाएगी। जानकारी के अनुसार आज भी वह हाथियों का दल छतरपुर जंगल के तालाब के पास होने की सूचना मिल रही है।


अन्य पोस्ट