बलरामपुर

कन्हर एनीकट पर महिला का पैर फिसला, सुरक्षित बाहर निकाला
12-Aug-2024 10:57 PM
कन्हर एनीकट पर महिला का पैर फिसला, सुरक्षित बाहर निकाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रामानुजगंज, 12 अगस्त। रामानुजगंज की सरहदी क्षेत्र में बहने वाली कन्हर नदी इन दिनों मूसलाधार बारिश के कारण उफान पर है। रविवार को लगे साप्ताहिक बाजार में आई महिला का एनीकट पार करने के दौरान पैर फिसला और नदी में बहने लगी। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया।

रामानुजगंज की कन्हर नदी दो राज्यों के बीच होकर बहती है। रविवार को साप्ताहिक बाजार लगने के कारण झारखंड के गोदरमाना से रामानुजगंज एनीकट पार कर लोग खरीदारी करने आते हैं। नदी का जलस्तर बढऩे के कारण कभी यह भयावह रूप ले लेता है। जिससे एनीकट पार करने आए लोग नदी में बह जाते हंै। झारखंड के गोदरमाना और छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज में हर रविवार साप्ताहिक बाजार लगता है। शॉर्टकट होने के कारण लोग एनीकट पार कर आना-जाना करते हैं।

 रविवार को लगे साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने के लिए गोदरमाना से एनीकट पार कर रही महिला का तेज बहाव के कारण पैर फिसल गया। जिससे महिला नदी में गिर गई। आसपास के लोगों ने महिला का रेस्क्यू कर कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला।

ज्ञात हो कि जिला प्रशासन लोगों को बार-बार सचेत कर रही हैं, लेकिन फिर भी लोग अपनी जान की परवाह किए बगैर कन्हर का जलस्तर बढऩे के बावजूद एनीकट पार करते हंै। जिससे हर साल नदी में बहने से लोगों की जान चली जाती है।


अन्य पोस्ट