रायपुर

छत्तीसगढ़ को शहरी आजीविका मिशन में पांच राष्ट्रीय पुरस्कार
16-Jul-2024 9:22 PM
छत्तीसगढ़ को शहरी आजीविका मिशन में पांच राष्ट्रीय पुरस्कार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 जुलाई। छत्तीसगढ़ को दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पांच राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाएंगेन। केंद्रीय शहरी विकास विभाग ने राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) और  चार  निकायों बिलासपुर, रायगढ़, चांपा एवं भाटापारा का चयन प्रतिष्ठित ‘स्पार्क-2023-24’ पुरस्कारों के लिए किया है। र

ाज्य में शहरी गरीब परिवारों को सशक्त बनाने और उनकी आजीविका के अवसरों को बढ़ाने में उत्कृष्ट कार्यों के लिए ये पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा 18 जुलाई को नई दिल्ली के इंडिया हैबिटॉट सेंटर में किया जाएगा। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री  मनोहर लाल और राज्य मंत्री  तोखन साहू ये पुरस्कार प्रदान करेंगे।

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव, विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने भी सूडा और पुरस्कार के लिए चयनित नगरीय निकायों को बधाई दी है।


अन्य पोस्ट