रायपुर

पांच दिन में चांदी 137700 रूपए टूटी, लेवाली बढ़ रही
04-Feb-2026 6:13 PM
पांच दिन में चांदी 137700 रूपए टूटी, लेवाली बढ़ रही

रायपुर, 4 फरवरी। शुक्रवार को 4 लाख तक उछाल मारने वाली चांदी अब धीरे-धीरे जमीन पर आ रही है। इसके पीछे मुख्य कारण लेवाली  बढऩे को माना जा रहा है। बुधवार को सराफा बाजार खुलने पर सोना 154200 रूपए तोला और चांदी 262300 रूपए किलो रही। इस तरह से 4-5 दिनों में चांदी का भाव 137700 रूप?ए टूटा। इससे पहले मंगलवार को सोना 158000 चांदी 278500 रूपए और मंगलवार को सोना 163000 चांदी 294000  रूपए बिकी। कीमतों में आई गिरावट पर कारोबारियों का कहना है कि आम लोगों और स्टाकिस्टों की लेवाली बढऩे से दरें गिरीं हैं।


अन्य पोस्ट