रायपुर

पार्सल का रिफंड देने का झांसा, 1.35 लाख की ठगी
04-Feb-2026 6:17 PM
पार्सल का रिफंड देने का झांसा, 1.35 लाख की ठगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 फरवरी। भनपुरी थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति के साथ ऑलाइन शॉपी एप के माध्यम से गलत आर्डर भेज रिफंड देने के नाम पर 1,35,825 की साइबर ठगी हो गई।

पीडि़त ज्ञान श्रीवास्तव ने बताया कि वह गोदावरी पावर प्लांट में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है और रामेश्वर नगर, भनपुरी में किराये के मकान में निवास करता है। 2 फरवरी को उसको शॉपी एप के माध्यम से मोबाइल का गलत मॉडल का फ्लिप कवर प्राप्त हुआ था। जिसे उसने रिटर्न कर दिया। इसके बाद उसी दिन सुबह 10 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को शॉपी का प्रतिनिधि बताकर फोन कर रिफंड कराने का झांसा दिया। आरोपी है कि उसने वॉटसअप कॉल कर स्क्रीन शेयर करने को कहा और उसके बाद फोन के माध्यम से अलग-अलग बैंक खातों से रूपए ट्रांसफर करवा ली। आरोपी ने ज्ञान के एसबीआई कादीपुर, सुल्तानपुर (उ.प्र.)स्थित खाते से 49,913 एवं 5,999 और गुजरात के बैंक खाते से 79,913 का ट्रांजेक्शन कर लिया।

इस प्रकार आरोपी ने 1,35,825 की ठगी कर दी। इसकी जानकारी ज्ञान को मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज आने पर हुआ। इसकी शिकायत उसने तत्काल साइबर सेल और सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के विरुद्ध धारा 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। बताए गए मोबाइन नम्बर और बैंकों की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।


अन्य पोस्ट