रायपुर

फोटोकॉपी दुकान से 39 हजार, कार से लैपटॉप और मंदिर से पूजा के बर्तन पार
04-Feb-2026 6:20 PM
फोटोकॉपी दुकान से 39 हजार, कार से लैपटॉप और मंदिर से पूजा के बर्तन पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 फरवरी। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की तीन  घटनाएं सामने आई हैं। इनमें अज्ञात चोरों ने दुकान, कार और मंदिर को निशाना  कर नकदी, मोबाइल, लैपटॉप और पूजा सामग्री पर हाथ साफ किया। इसमें पहला मामला सिविल लाइन क्षेत्र का है जहां पर फोटो कॉपी दुकान से 39 हजार रूपए की चोरी हो गई।

पुलिस के मुताबिक सुंदर नगर स्थित प्रतिक्षा फोटो कॉपी दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर नकदी व मोबाइल चोरी कर लिया।

दुकान संचालक सुनील मिश्रा ने बताया कि वह 2 फरवरी की शाम दुकान बंद कर घर चला गया था। 3 फरवरी की सुबह कर्मचारी ने उये बताया कि दुकान के शटर और दरवाते में लगा ताला टुटा हुआ है।  जब दुकान में रखे सामान की जांच की गई तो काउंटर दराज में रखे 38,000 नकद और एक पुराना मोबाइल फोन कीमत 1,000 गायब थे।

आसपास पूछसताद करने पर भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं हुई। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 305, 331-4 का अपराध दर्ज किया है।

खमतराई इलाके में पार्किंग में खड़ी कार का शीशा तोडक़र लैपटॉप चोरी का मामला प्रकाश में आया है। हितेश ने बताया कि 2 फरवरी की रात अपनी मारुति रिट्ज कार को घर के बाहर खड़ी किया था। सुबह मंदिर जाने के दौरान देखा कि कार का ड्राइवर साइड मिरर और डिक्की का लॉक टूटा हुआ था। डिक्की में रखा डेल कंपनी का लैपटॉप, चार्जर व हार्ड डिस्क चोरी हो चुका था। उधर रामसागरपारा स्थित हनुमान मंदिर से पूजा सामग्री चोरी हो गई। मंदिर के सेवादार शिव कुमार साहू के अनुसार 29 जनवरी की रात मंदिर बंद कर चाबी पुजारी को सौंप दी थी। 30 जनवरी की सुबह मंदिर खोलने पर अंदर सामान बिखरा मिला। अज्ञात चोर चैनल गेट के सहारे अंदर घुसकर कांसे की पूजा थालियां, तांबे के लोटे, पीतल का आरती स्टैंड व बड़ी घंटी चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत 7,000 आंकी गई है।

तीनों मामलों में संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।


अन्य पोस्ट