रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 फरवरी। एक पश्चिमी विक्षोभ, चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर से 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक प्रेरित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पूर्व पंजाब और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
एक फ्रेश पश्चिमी विक्षोभ 5 फरवरी तथा दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी को उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। प्रदेश में कल सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों मे: एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इससे पहले मंगलवार को पेंड्रा रोड और आसपास हुई बारिश की वजह से राजधानी रायपुर तक मौसम प्रभावित रहा। कल शाम से ही राजधानी में मौसम में ठंडक बढ़ गई। बुधवार सुबह धूप के साथ दिन चढ़ा, और दोपहर बाद बदली छा गई। मौसम का यह उतार-चढ़ाव अगले एक-दो दिन जारी रहने के संकेत है।


