रायपुर

ई-रिक्शा बैटरी चोर गिरोह के 5 गिरफ्तार, इनमें दो खरीदार भी
04-Feb-2026 6:13 PM
ई-रिक्शा बैटरी चोर गिरोह के 5 गिरफ्तार, इनमें दो खरीदार भी

रायपुर, 4 फरवरी। डीडी नगर ई-रिक्शा  एवं उसकी  बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के 5 चोरों को पकड़ा है। इनमें से दो मौदहा यूपी के निवासी हैं। वहीं दो खरीदार भी हैं। इनसे 2 ई-रिक्शा, 40 बैटरियाँ एवं 2 बाइक जप्त किए गए हैं इनकी कीमत  अनुमानित कीमत लगभग  8,55,000 है। गिरफ्तार आरोपी:  टीकाराम यादव  (51) निवासी- वर्मा चौक, गणपति नगर, चंगोरा भाठा थाना डी.डी.नगर,  राहुल पाल ( 32), ढेबर सिटी गेट के सामने, अवधपुरी, भाठागांव थाना-पुरानी बस्ती, रमजान खान (20), नारायच पानी टंकी के पास, थाना मौदहा, जिला हमीरपुर (उ.प्र.)हाल पता-गफ्फूर मस्जिद के पीछे, मौदहापारा, अकरम खान (21)मोटनी मस्जिद के पास, थाना मौदहा, जिला हमीरपुर (उ.प्र.)हाल पता-गाजीनगर, बीरगांव उरला, थाना उरला,  कफिल खान (क्रेता)( 31)के.के. रोड, जनकबाड़ा के पास, मौदहापारा।


अन्य पोस्ट