रायपुर

शंकर नगर में बनेगा शेड-सीसी रोड, नाली पुलिया, खर्च होंगे 25 लाख
03-Mar-2024 3:49 PM
शंकर नगर में बनेगा शेड-सीसी रोड, नाली पुलिया, खर्च होंगे 25 लाख

रायपुर, 3 मार्च।  रविवार को उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने  महापौर  एजाज ढेबर के साथ शंकर नगर वार्ड  30 के 5 स्थानों पर 25 लाख रूपये की लागत से शेड,सीसी सडक़ , नाली, पुलिया, कवर्ड कार्य से सम्बंधित नए विकास कार्यों का  भूमिपूजन किया। इस मौके पर  निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे, जोन 3 जोन अध्यक्ष डॉक्टर प्रमोद साहू,  पार्षद श्रीमती सुमन राम प्रजापति, जोन कमिश्नर विमल शर्मा, कार्यपालन अभियंता राकेश अवधिया एवं  गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। महापौर  ढेबर, विधायक मिश्रा ने जोन कमिश्नर  कार्यपालन अभियंता को स्वीकृत  नए विकास कार्य तत्काल प्रारम्भ कर  गुणवत्ता सहित तय समयसीमा के भीतर प्राथमिकता से पूर्ण 
करवाने कहा।


अन्य पोस्ट