जान्जगीर-चाम्पा
जिले में अवैध धान भण्डारण पर कार्रवाई, 18 क्विंटल अवैध धान जब्त
22-Nov-2022 6:32 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जांजगीर-चांपा, 22 नवंबर। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के तहत् 1 नवंबर से धान खरीदी का कार्य प्रारंभ किया गया हैं। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में धान खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर अवैध धान विक्रय करने से रोकने के लिए मंडी अधिनियम के तहत् धान के अवैध भंडारण पर कार्रवाई की जा रही हंै।
इसके तहत मंडी विभाग के अधिकारियों और मैदानी अमलों द्वारा अकलतरा विकासखंड के मनोज नायक किराना शॉप कटघरी में धान भंडारण जांच की कार्रवाई की गई। जिसमें उनके द्वारा 18 क्विंटल धान का कोई भी रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं करने पर मंडी अधिनियम के तहत जब्ती की कार्रवाई की गई। जिले में अवैध धान के भंडारण और विक्रय को रोकने के लिए इस प्रकार की जांच एवं कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे