बस्तर
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में लिपिकों की भर्ती के लिए कौशल परीक्षा 27 को
25-Sep-2021 8:55 PM
जगदलपुर, 25 सितम्बर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में सहायक ग्रेड-02 और सहायक ग्रेड-3 के संविदा पदों पर भर्ती के लिए कौशल परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर को धरमपुरा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इन पदों पर भर्ती के लिए मेरिट अनुक्रम सूची 21 सितंबर को बस्तर जिले की आधिकारिक वेबसाईट www.bastar.gov.in पर जारी की गई है।